राजनीति

उत्तराखंड: भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने राज्यसभा सीट के लिए किया नामांकन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड: भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने राज्यसभा सीट के लिए किया नामांकन

स्लग- राज्यसभा नामांकन- देहरादून

Category- राजनीति / देहरादून

HL- उत्तराखंड: भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने राज्यसभा सीट के लिए किया नामांकन, सीएम धामी समेत कई नेता रहे मौजूद

एंकर- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी दिनेश आर्य ने राज्यसभा सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

इस अवसर पर राज्य के मंत्री, सांसद और विधायक भी विधानसभा परिसर में उपस्थित रहे। भाजपा ने राज्यसभा की रिक्त सीट के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी बनाया है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। दिनेश आर्य ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

राज्यसभा सीट के लिए होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया जारी है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।