उत्तराखंड: चमोली से 200 कुंतल कीवी दिल्ली की आजादपुर मंडी भेजा गया
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- चमोली कीवी उत्पादन और विपणन
उत्तराखंड: चमोली से 200 कुंतल कीवी दिल्ली की आजादपुर मंडी भेजा गया
एंकर- उत्तराखँड के पहाड़ में कीवी की खेती किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के साथ स्वरोजगार का जरिया बन रही है। चमोली में कीवी उत्पादकों को उनकी उपज का बेहतर दाम दिलाने के लिए उद्यान विभाग विपणन और प्रसंस्करण पर जोर दे रहा है। इसी कड़ी में पहली खेप में 200 कुंतल कीवी दिल्ली की आजादपुर मंडी के लिए रवाना किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी और मुख्य उद्यान अधिकारी नितेंद्र सिंह ने काश्तकारों को माला पहनाकर और वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उद्यान विभाग के मुताबिक, जिले में करीब 250 किसान 62 हेक्टेयर भूमि पर कीवी का उत्पादन कर रहे हैं। किसानों की आय बढ़ाने के लिए विभाग की ओर से कीवी प्रसंस्करण को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इसके तहत किसानों को कीवी से विभिन्न उत्पाद तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि उपज का मूल्यवर्धन कर अतिरिक्त आय अर्जित की जा सके।
बाइट- नितेंद्र सिंह, मुख्य उद्यान अधिकारी, चमोली