उत्तराखंड: चमोली: 2.45 करोड़ की लागत से बना बैडमिंटन हॉल, खिलाड़ियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- गोपेश्वर बैडमिंटन हॉल
Category- खेल / युवा कल्याण
उत्तराखंड: चमोली: 2.45 करोड़ की लागत से बना बैडमिंटन हॉल, खिलाड़ियों को मिलेगी बेहतर सुविधा
एंकर- उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैडमिंटन खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नए बैडमिंटन हॉल का निर्माण किया गया है। 2 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से बने इस हॉल में बैडमिंटन कोर्ट शुरू होने से खिलाड़ियों में खासा उत्साह है। वर्तमान में यहां 50 से अधिक खिलाड़ी प्रतिदिन प्रशिक्षण ले रहे हैं।
इससे पहले जिला मुख्यालय में केवल एक बैडमिंटन कोर्ट उपलब्ध था, जहां स्थानीय लोगों और नए खिलाड़ियों के अभ्यास करने से बच्चों को नियमित प्रशिक्षण में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। नए कोर्ट से खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर अवसर मिलेंगे और वे अपनी तकनीक को और मजबूत कर सकेंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी मोहित सिंह ने उम्मीद जताई कि नए कोर्ट पर निरंतर अभ्यास और मेहनत से चमोली के खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
बाइट- मोहित सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी, चमोली
💡 पृष्ठभूमि (Background)
चमोली जिले के गोपेश्वर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 2.45 करोड़ रुपये की लागत से नया बैडमिंटन हॉल बनाया गया है। यह सुविधा खिलाड़ियों को बेहतर कोर्ट, प्रशिक्षण उपकरण और आराम क्षेत्र देती है। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि बैडमिंटन भारत में लोकप्रिय खेल है और युवा प्रतिभाओं को उत्कृष्ट प्रशिक्षण देने से राज्य के खेल स्तर में सुधार होगा। इससे स्थानीय युवाओं को पेशेवर स्तर पर खेल में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और क्षेत्र में खेलकूद के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।