उत्तराखंड: चमोली में 5 अक्टूबर को होगी दक्षता आधारित आकलन परीक्षा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उत्तराखंड के चमोली जिले के शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की विषयगत समझ और दक्षताओं के आकलन के लिए 5 अक्टूबर को द्वितीय दक्षता आधारित आकलन परीक्षा आयोजित की जाएगी। जनपद के 1268 शासकीय विद्यालयों में होने वाली इस परीक्षा में कक्षा 2, कक्षा 5 और कक्षा 8 के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे।
परीक्षा को लेकर जनपद के सभी प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। द्वितीय दक्षता आधारित आकलन परीक्षा के अंतर्गत कक्षा 2 के विद्यार्थियों के लिए हिंदी और गणित, कक्षा 5 के विद्यार्थियों के लिए हिंदी, गणित और पर्यावरण अध्ययन, जबकि कक्षा 8 के विद्यार्थियों के लिए हिंदी, गणित, सामाजिक विज्ञान और विज्ञान विषयों का आकलन किया जाएगा।
मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने बताया कि द्वितीय दक्षता आधारित आकलन परीक्षा के लिए जनपद के सभी विकासखंडों के खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रश्नपत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं। वहीं, अध्यापक उपेंद्र सती का कहना है कि दक्षता आधारित आकलन परीक्षा के माध्यम से यह पता लगाया जा रहा है कि विद्यार्थी विभिन्न विषयों को कितनी गहराई से समझ पा रहे हैं।
उन्होंने सरकार की इस पहल को सराहनीय बताया।
बाइट 1- आकाश सारस्वत, मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली
बाइट 2- उपेन्द्र सती, अध्यापक
💡 पृष्ठभूमि (Background)
उत्तराखंड के चमोली जिले में 5 अक्टूबर को शासकीय विद्यालयों में द्वितीय दक्षता आधारित आकलन परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कक्षा 2, 5 और 8 के विद्यार्थियों की विषयगत समझ और व्यावहारिक दक्षताओं को मापने के लिए है। यह विषय शिक्षा सुधार के तहत दक्षता आधारित शिक्षण के महत्व को दर्शाता है। यह खबर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह शिक्षा प्रणाली के मूल्यांकन में एक नया कदम है, जिससे शिक्षण की गुणवत्ता और छात्रों की क्षमताओं का वास्तविक आकलन संभव होगा। इसका आम जनता पर असर यह है कि इससे शिक्षकों और छात्