राज्य

उत्तराखंड: चमोली के गौचर में दो दिवसीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारंभ

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 8 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड: चमोली के गौचर में दो दिवसीय संस्कृत प्रतियोगिता का शुभारंभ

उत्तराखंड के चमोली जिले में गौचर के पीएम श्री राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज में उत्तराखंड संस्कृत संस्थान की दो दिवसीय जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जिले के सभी 9 विकासखंडों से जूनियर और सीनियर वर्ग के करीब 180 छात्र-छात्राएं पांच विधाओं, श्लोक, नाटक, संस्कृत समूहगान, समूह नृत्य और आशुभाशा में प्रतिभाग कर रहे हैं।

मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने भी प्रतियोगिता की सराहना करते हुए संस्कृत भाषा के संरक्षण और विद्यार्थियों में रुचि बढ़ाने के लिए इसे महत्वपूर्ण बताया। प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राओं में भी खासा उत्साह नजर आया। प्रतियोगी छात्र ओजस ने कहा कि ऐसे आयोजनों से संस्कृत सीखने और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

बाइट 1- दशरथ कंडवाल, जिला संयोजक

बाइट 2- ओजस, प्रतियोगी छात्र

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।