उत्तराखंड: चमोली: हिलांस रेस्टोरेंट से ग्रामीण युवाओं को मिल रहा स्वरोजगार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- हिलांस रेस्टोरेंट (चमोली)
Category- रोजगार / ग्रामीण विकास
उत्तराखंड: चमोली: हिलांस रेस्टोरेंट से ग्रामीण युवाओं को मिल रहा स्वरोजगार
एंकर- उत्तराखंड के चमोली जिले में युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए ग्रामोत्थान योजना के तहत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में यात्रा मार्गों पर हिलांस रेस्टोरेंट स्थापित किए जा रहे हैं, जिनका संचालन स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय ग्रामीणों के माध्यम से किया जा रहा है। ग्रामोत्थान विभाग के अनुसार, जिले में अब तक नौ हिलांस रेस्टोरेंट तैयार किए जा चुके हैं।
इन रेस्टोरेंट के जरिए स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल रहा है, वहीं पहाड़ी व्यंजनों और पारंपरिक उत्पादों को भी बाजार उपलब्ध हो रहा है। सरकारी योजनाओं और अनुदान की मदद से ग्रामीण अपना कारोबार शुरू कर रहे हैं। यात्रा सीजन में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने से कारोबार को भी गति मिलती है।
इससे स्थानीय युवाओं को अपने गांव में ही आजीविका का अवसर मिल रहा है। वहीं, ग्रामोत्थान विभाग के परियोजना निदेशक शशिकांत यादव का कहना है कि चमोली जिले में स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार की योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर विकसित किए जा रहे हैं। विभिन्न यात्रा मार्गों पर तैयार किए जा रहे हिलांस रेस्टोरेंट के संचालन की जिम्मेदारी स्थानीय ग्रामीणों और स्वयं सहायता समूहों को दी जा रही है।
बाइट- सुरेश सती, स्थानीय लाभार्थी
बाइट- शशिकांत यादव, परियोजना निदेशक, ग्रामोत्थान विभाग, चमोली