उत्तराखंड: चमोली का लोहाजंग बना साहसिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Relevance- Rush
Slug- लोहाजंग साहसिक पर्यटन
Category- पर्यटन
उत्तराखंड: चमोली का लोहाजंग बना साहसिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र
उत्तराखंड के चमोली जिले के देवाल ब्लॉक में स्थित लोहाजंग साहसिक पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। लोहाजंग से ब्रह्मताल, बेदनी बुग्याल, आली बुग्याल और रूपकुंड जैसे प्रसिद्ध ट्रैकिंग स्थलों के लिए देश-विदेश से पर्यटक पहुंच रहे हैं।
साहसिक पर्यटन बढ़ने से स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी मिल रहे हैं। कई युवा ट्रैकिंग उपकरण किराये पर उपलब्ध कराने के साथ-साथ ट्रेकिंग गाइड और ट्रैवल संचालक के रूप में काम कर रहे हैं।
चमोली के खूबसूरत बुग्यालों और पर्यटक स्थलों की ओर पहुंच रहे पर्यटक भी यहां की प्राकृतिक सुंदरता से खासे उत्साहित हैं। चंडीगढ़ से पर्यटक दल के साथ आली बुग्याल पहुंचे रोहित सिंह ने ब्रह्मताल, बेदनी और आली बुग्याल की खूबसूरती की सराहना की।
चमोली के जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि जिले में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए देश की पांच नामी संस्थाओं के साथ टाई-अप किया गया है। सीमांत जिलों में ‘ट्रैक ऑफ द ईयर’ कार्यक्रम के तहत स्थानीय ट्रेकर को प्रति पर्यटक 2 हजार रुपये तक की सब्सिडी विभाग की ओर से दी जाती है।
बाइट 1- लक्ष्मण सिंह राणा, ट्रैकिंग व्यवसायी
बाइट 2- रोहित सिंह, पर्यटक, चंडीगढ़
बाइट 3- अरविंद गौड़, जिला पर्यटन अधिकारी, चमोली