उत्तराखंड: चम्पावत में जिला स्तरीय क्रीड़ा समारोह का आगाज
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- जिला स्तरीय क्रीड़ा समारोह
Category- खेल
उत्तराखंड: चम्पावत में जिला स्तरीय क्रीड़ा समारोह का आगाज
एंकर- उत्तराखंड के चम्पावत जिले में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए जिला स्तरीय क्रीड़ा समारोह शुरू हो गया है। गोरल चौड़ मैदान में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के पांच विकासखंडों के छात्र-छात्राएं अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा समारोह में लोहाघाट, चम्पावत, पाटी, बाराकोट और टनकपुर विकासखंडों के चयनित खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।
प्रतियोगिता में 100 से 1500 मीटर तक की दौड़, गोला फेंक, भाला फेंक और लंबी व ऊंची कूद जैसी स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
बाइट- प्रदीप बोहरा, जिला खेल समन्वयक