खेल

उत्तराखंड: चंपावत में जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 4 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड: चंपावत में जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

उत्तराखंड के चंपावत जिले के छमनिया स्टेडियम में तीन दिनों से चल रही जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। अंतिम दिन चारों विकासखंडों से पहुंचे छात्र-छात्राओं ने खो-खो, कबड्डी और योग में दमखम दिखाया। मैदान से लेकर योग मंच तक खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

प्रतियोगिता में चंपावत, लोहाघाट, बाराकोट और पाटी विकासखंड के विद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कबड्डी और खो-खो मुकाबलों ने दर्शकों का खासा ध्यान खींचा, जबकि योग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने संतुलन, एकाग्रता और शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

चयनित खिलाड़ी अब मंडल और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों का कहना है कि ऐसे आयोजन उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का बेहतर मंच देते हैं।

बाइट 1- नरेंद्र अधिकारी, जिला समन्वयक खेल

बाइट 2- हर्षिता महरा, खिलाड़ी

💡 पृष्ठभूमि (Background)

उत्तराखंड के चंपावत जिले में तीन दिनों से चल रही जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ, जिसमें खो-खो, कबड्डी और योग के खेलों में चारों विकासखंडों के छात्र-छात्राएं भाग लीं। यह प्रतियोगिता स्कूलों में खेलकूद के प्रति जागरूकता बढ़ाने और विद्यार्थियों की शारीरिक क्षमता को निखारने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह क्षेत्रीय स्तर पर युवा प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें प्रोत्साहित करने का मंच उपलब्ध कराती है। इससे आम जनता में खेलों के प्रति रुचि बढ़ेगी, स्व

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।