उत्तराखंड: चारधाम यात्रा फिर शुरू, भूस्खलन की आशंका को देखते हुए सतर्कता के निर्देश
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Relevance- URGENT
Slug- चारधाम यात्रा बहाल-AVB
Category- चारधाम यात्रा, पर्यटन, प्रशासन, उत्तराखंड
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा फिर शुरू, भूस्खलन की आशंका को देखते हुए सतर्कता के निर्देश
एंकर- उत्तराखंड में आज से चारधाम यात्रा फिर शुरू हो गई है। प्रशासन ने चारधाम और अन्य यात्राओं को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश जारी किए हैं। बारिश के बाद भूस्खलन और मार्ग अवरुद्ध होने की आशंका को देखते हुए शासन और स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है। गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने बताया कि सभी जिलों को यात्रा दोबारा शुरू करने की सूचना दे दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं मार्ग अवरुद्ध होता है, तो यात्रियों को तुरंत सुरक्षित होल्डिंग एरिया में रोका जाए।
बाइट- आनंद स्वरूप, गढ़वाल मंडलायुक्त
कैप्शन- उत्तराखंड में चारधाम यात्रा फिर शुरू, मार्ग अवरुद्ध होने पर यात्रियों को सुरक्षित होल्डिंग एरिया में रोकने के निर्देश।