देश

उत्तराखण्ड : चिकित्सा शिक्षा के विस्तार की दिशा में बड़ी उपलब्धि

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 17 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखण्ड : चिकित्सा शिक्षा के विस्तार की दिशा में बड़ी उपलब्धि

मेडिकल कॉलेज की द्वितीय अपील पर केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग को निर्देश जारी किए जिसके बाद रुद्रपुर स्थित पंडित रामसुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज को एनएमसी से शैक्षणिक सत्र 2027-28 से 100 एमबीबीएस सीटों के साथ संचालन की मंजूरी मिल गई है। इस पहल से कुमाऊं मंडल के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों के छात्रों और मरीजों को भी फायदा मिलेगा।

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के अथक प्रयासों से राजकीय मेडिकल कॉलेज को यह मान्यता मिली है। इसमें कॉलेज के प्रिंसिपल और मुख्य विकास अधिकारी की भी अहम भूमिका रही है। उन्होंने बताया कि किच्छा एम्स जल्द ही अपनी सेवाएं देना शुरू करेगा। यह क्षेत्र अब मेडिकल हब के रूप में उभर रहा है, जिससे मुख्यमंत्री का सपना साकार होता दिख रहा है।

उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से न केवल जनपद में चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर भी और ऊंचा उठेगा। मेडिकल कॉलेज की मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. सुमन कुमारी पांडेय ने इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि हम प्रयास करेंगे कि स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करें तथा अगले सत्र की तैयारी जोर-शोर से करें, जिससे जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा को भी और मजबूत किया जा सके।

बाइट - नितिन सिंह भदौरिया, जिलाधिकारी, ऊधमसिंह नगर

बाइट – डॉ. सुमन कुमारी पांडेय, मेडिकल सुपरिटेंडेंट

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।