राज्य

उत्तराखंड में डाकिया नहीं, अब ड्रोन पहुंचाएगा डाक:पौड़ी से शुरू होगा ट्रायल, असम-हिमाचल के पहाड़ों में 150 रूट तैयार हो चुके

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 24 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड में डाकिया नहीं, अब ड्रोन पहुंचाएगा डाक:पौड़ी से शुरू होगा ट्रायल, असम-हिमाचल के पहाड़ों में 150 रूट तैयार हो चुके

उत्तराखंड के दुर्गम पहाड़ी गांवों तक डाक पहुंचाने के लिए अब डाकिए को लंबा सफर तय नहीं करना पड़ेगा। डाक विभाग ड्रोन के जरिए डाक और पार्सल पहुंचाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए प्रदेश में संभावित ड्रोन रूट तैयार किए जा रहे हैं। शुरुआत पौड़ी जिले से किए जाने की संभावना है।

पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहले ऐसे इलाकों को चुना जाएगा, जहां सड़क के रास्ते डाक पहुंचाने में ज्यादा समय लगता है। ट्रायल सफल रहा तो दूसरे पहाड़ी जिलों में भी ड्रोन डिलीवरी शुरू की जा सकती है। इससे खासतौर पर दूरस्थ गांवों में डाक पहुंचाने का समय कम होगा।

उत्तराखंड में बारिश, भूस्खलन और बर्फबारी के दौरान कई बार सड़क संपर्क बाधित हो जाता है। ऐसे में ड्रोन डिलीवरी सिर्फ सामान्य डाक के लिए ही नहीं, बल्कि आपदा के समय जरूरी दस्तावेज और दूसरी आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी काम आ सकती है।

पहले असम और हिमाचल में तैयार हुआ मॉडल डाक विभाग ने ड्रोन डिलीवरी का मॉडल पहले असम और हिमाचल प्रदेश में तैयार किया है। दोनों राज्यों में करीब 150 ड्रोन रूट बनाए गए हैं। हिमाचल प्रदेश के मंडी में ड्रोन के जरिए तिरंगा पहुंचाने का ट्रायल भी किया जा चुका है।

इन प्रयोगों से मिले अनुभव के आधार पर अब उत्तराखंड के लिए ड्रोन डिलीवरी का मॉडल तैयार किया जा रहा है। पहाड़ी भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए यहां अलग-अलग इलाकों के लिए हवाई रूट तय किए जाएंगे।

डाक पहुंचाने में समय और मेहनत दोनों बचेंगे उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में डाक पहुंचाने के लिए कर्मचारियों को कई बार लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। सड़क खराब होने या रास्ता बंद होने पर डिलीवरी और मुश्किल हो जाती है। मानसून के दौरान भूस्खलन के कारण कई मार्ग घंटों या दिनों तक बंद रहते हैं।

ड्रोन के इस्तेमाल से सड़क मार्ग की इन बाधाओं को काफी हद तक पार किया जा सकेगा। इससे डाक कर्मचारियों का समय और मेहनत बचेगी और दूरस्थ इलाकों तक सामान पहुंचाने की प्रक्रिया भी तेज हो सकती है।

हिमाचल में 12 किमी की दूरी 6-7 मिनट में तय हुई ड्रोन डिलीवरी की रफ्तार का अंदाजा हिमाचल प्रदेश के मंडी में हुए ट्रायल से लगाया जा सकता है। यहां करीब 12 किलोमीटर की दूरी ड्रोन ने सिर्फ 6 से 7 मिनट में पूरी की थी। सड़क से यही दूरी तय करने में ज्यादा समय लग सकता है।

उत्तराखंड में भी इसी तरह के मॉडल को पहाड़ी इलाकों के हिसाब

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)
J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।