उत्तराखंड: देहरादून में 4,795 विद्यार्थियों को प्रदान की गई उपाधियां
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह
Category- शिक्षा
उत्तराखंड: देहरादून में 4,795 विद्यार्थियों को प्रदान की गई उपाधियां
एंकर-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के बिधौली स्थित निजी विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने छह विद्यार्थियों को सिल्वर प्लेट पुरस्कार से सम्मानित किया। समारोह में कुल 4,795 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जा रही हैं।
इनमें नियमित पाठ्यक्रमों के 3,806 और ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के 989 विद्यार्थी शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सफलता के लिए मेहनत, लगन और निरंतर सीखने की भावना जरूरी है। उन्होंने युवाओं से अपने ज्ञान और क्षमताओं का उपयोग समाज और देश की प्रगति में करने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में युवाओं की अहम भूमिका होगी। राज्य सरकार शिक्षा, विज्ञान, तकनीक और अनुसंधान को बढ़ावा दे रही है। प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू की गई है और देहरादून में साइंस सिटी का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही, स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन सेंटरों के माध्यम से नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। पिछले पांच वर्षों में प्रदेश के 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं।