उत्तराखंड: देहरादून में आढ़त बाजार शिफ्टिंग की तैयारी पूरी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
राजधानी देहरादून में सड़क चौड़ीकरण और आढ़त बाजार के विस्थापन की दिशा में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है। ऐतिहासिक और पुराना आढ़त बाजार अब पटेलनगर क्षेत्र में शिफ्ट किया जा रहा है। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने बताया कि जिन लोगों को पुनर्वासित किया जाना है, उनके लिए शिफ्टिंग की व्यवस्था पूरी तरह तैयार हो चुकी है। इसके साथ ही मुआवजा धनराशि का वितरण और जमीनों की रजिस्ट्री की प्रक्रिया भी पूरी की जा चुकी है। अब पात्र लोगों को प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिसे इसी महीने से धरातल पर उतार दिया जाएगा।
बाइट- बंशीधर तिवारी, एमडीडीए उपाध्यक्ष