राज्य

उत्तराखंड: देहरादून के आंगनवाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, लाभार्थियों को बांटी किट

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड: देहरादून के आंगनवाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, लाभार्थियों को बांटी किट

Slug- आंगन मिलन सेवा-avb

Category- Women and Child Development, Government, Dehradun

उत्तराखंड: देहरादून के आंगनवाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, लाभार्थियों को बांटी किट

एंकर- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के नंदा की चौकी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई और लाभार्थी महिलाओं व किशोरियों को महालक्ष्मी किट, बेबी किट और पोषण किट वितरित की।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, बच्चों के विकास और किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

कार्यक्रम में मंत्री ने महिलाओं और किशोरियों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। इस दौरान चार गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई गई, जबकि दो महिलाओं को महालक्ष्मी किट, तीन महिलाओं को बेबी किट और तीन किशोरियों को पोषण किट प्रदान की गई।

बाइट- रेखा आर्या, कैबिनेट मंत्री

कैप्शन- देहरादून के नंदा की चौकी आंगनवाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, मंत्री रेखा आर्या ने लाभार्थियों को वितरित की किट

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।