राज्य

उत्तराखंड: देहरादून में हुई अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 14 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड: देहरादून में हुई अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक

स्लग- अल्पसंख्यक कल्याण विभाग समीक्षा बैठक

उत्तराखंड: देहरादून में हुई अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक

एंकर- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक की। बैठक में मदरसों की मान्यता प्रक्रिया और विभागीय विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। मंत्री ने बताया कि 35 मदरसों को उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण और 76 मदरसों को शिक्षा विभाग से मान्यता मिल चुकी है।

वहीं, मान्यता के लिए आवेदन करने वाले 114 मदरसों को अक्टूबर के अंत तक मान्यता देने की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बंद हो चुके 227 मदरसों ने अक्टूबर के अंत तक आवेदन नहीं किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने अधिकारियों को निर्माणाधीन जनकल्याणकारी योजनाएं 15 दिसंबर 2026 से पहले पूरी करने और 15 नवंबर से पहले शिलान्यास की जाने वाली योजनाओं पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी कहा कि जिन विकास कार्यों के लिए धनराशि जारी होने के बावजूद उसका उपयोग नहीं किया गया है, उसे वापस किया जाए, ताकि अन्य प्रस्तावित विकास योजनाओं में उसका इस्तेमाल हो सके।

बाइट- खजान दास, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।