उत्तराखंड: देहरादून में बाइक स्क्वाड का चेकिंग अभियान तेज, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- बाइक चेकिंग अभियान- देहरादून
Category- सड़क सुरक्षा / परिवहन
उत्तराखंड: देहरादून में बाइक स्क्वाड का चेकिंग अभियान तेज, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई
एंकर- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। सड़क सुरक्षा और हादसों पर रोक लगाने के लिए बाइक स्क्वाड टीमें शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की जांच कर रही हैं। आरटीओ प्रवर्तन अनिता चमोला के मुताबिक राजपुर रोड, सहस्रधारा रोड, आईएसबीटी, घंटाघर, ईसी रोड और कैनाल रोड समेत प्रमुख मार्गों पर दोपहिया और निजी वाहनों की चेकिंग की जा रही है।
बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। गंभीर उल्लंघन पर ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित करने की कार्रवाई भी की जा रही है।
बाइट- अनिता चमोला, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), देहरादून