राजनीति

उत्तराखंड: देहरादून: दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक कर रहा स्वीप अभियान

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 22 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड:  देहरादून: दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक कर रहा स्वीप अभियान

स्लग- दिव्यांग मतदाता जागरूकता अभियान

Category- निर्वाचन

उत्तराखंड: देहरादून: दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक कर रहा स्वीप अभियान

एंकर- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत देहरादून में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने और सुगम एवं सुलभ मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में 21 अक्टूबर को गांधी शताब्दी अस्पताल, डालनवाला में दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाणपत्र बनाने के साथ मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।

जिला स्वीप टीम ने दिव्यांगजनों को उनके मताधिकार और निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदारी के महत्व की जानकारी दी। वहीं, 22 अक्टूबर को खंड विकास कार्यालय, डोईवाला में मतदाता साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन कार्यालय, समाज कल्याण विभाग और चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया और निर्वाचन संबंधी सुविधाओं के बारे में बताया जा रहा है।

जिला प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता को बिना किसी बाधा के मतदान का अवसर उपलब्ध कराना है। इसके लिए दिव्यांगजनों सहित सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।