राज्य

उत्तराखंड: देहरादून में दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित 32 बच्चे चिन्हित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड: देहरादून में दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित 32 बच्चे चिन्हित

देहरादून जिला प्रशासन जिले में दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित बच्चों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चिन्हित बच्चों के उपचार, रेफरल प्रक्रिया और आर्थिक सहायता के साथ-साथ उनकी चिकित्सकीय प्रगति की नियमित निगरानी की जा रही है।

जिलाधिकारी के अनुसार, अब तक जिले में दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित 32 बच्चों को चिन्हित किया गया है। इनमें से 22 बच्चों का उपचार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम यानी आरबीएसके के तहत कराया जा रहा है। वहीं, 10 ऐसे बच्चे भी चिन्हित किए गए हैं, जो आरबीएसके योजना के दायरे में नहीं आते। इन बच्चों के उपचार के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएसआर फंड से 9 लाख 60 हजार रुपये की धनराशि मुख्य चिकित्सा अधिकारी को उपलब्ध कराई गई है।

इस राशि के माध्यम से इन बच्चों का उपचार कराया जा रहा है। जिला प्रशासन का कहना है कि बच्चों को आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने के साथ ही उनके स्वास्थ्य मं होने वाले सुधार की नियमित मॉनिटरिंग भी की जा रही है।

बाइट- आशीष चौहान, जिलाधिकारी, देहरादून

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।