अपराध

उत्तराखंड: देहरादून में महिला को जबरन गाड़ी में बैठाने के प्रयास का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड: देहरादून में महिला को जबरन गाड़ी में बैठाने के प्रयास का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Slug- महिला अपहरण प्रयास मामला

Category- Crime, Police, Dehradun, Haridwar

उत्तराखंड: देहरादून में महिला को जबरन गाड़ी में बैठाने के प्रयास का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

एंकर- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में महिला को जबरन गाड़ी में बैठाने के प्रयास के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरिद्वार के रोशनाबाद निवासी 19 वर्षीय प्रियांशु के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे हरिद्वार के नवोदय नगर के पास से गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, 23 सितंबर को सुषमा शर्मा ने रायपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि नाला पानी चौक के पास कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पहले एक महिला आरोपी को हिरासत में लिया था। पूछताछ में सामने आया कि पैसों के लेन-देन को लेकर पीड़िता और दीपक नाम के व्यक्ति के बीच विवाद चल रहा था।

पुलिस के अनुसार, दीपक के कहने पर प्रियांशु अपने अन्य साथियों आदित्य और लक्की के साथ महिला को डराने के लिए देहरादून आया था। पुलिस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

कैप्शन- देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र में महिला को जबरन गाड़ी में बैठाने के प्रयास के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

इस घटना से हमें यह सिखने को मिलता है कि जब किसी को धमकी या हिंसा का सामना करना पड़े, तो उसे तुरंत पुलिस या विश्वसनीय लोगों से मदद लेनी चाहिए, न कि अकेले संघर्ष करना चाहिए। समाज में सहानुभूति और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना ज़रूरी है, ताकि हर व्यक्ति सुरक्षित महसूस करे। साथ ही, अपराधियों के लिए क़ानूनी रास्ते और सज़ा का पालन अनिवार्य है, ताकि न्याय की जीत हो।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।