उत्तराखंड: देहरादून-मसूरी मार्ग पर भारी वाहनों की एंट्री बंद, धारचूला-तवाघाट पर वैकल्पिक पुल से यातायात शुरू

उत्तराखंड में भारी बारिश से देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास दीवार क्षतिग्रस्त होने के बाद भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। उधर पिथौरागढ़ के धारचूला-तवाघाट मार्ग पर क्षतिग्रस्त कुलागाड़ पुल की जगह वैकल्पिक पुल तैयार कर यातायात शुरू कर दिया गया है।
📡 स्रोत: NewsData.io