उत्तराखंड : देहरादून में नाइट स्ट्राइक अभियान में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 17 गिरफ्तार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक
Category- अपराध / पुलिस
उत्तराखंड : देहरादून में नाइट स्ट्राइक अभियान में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 17 गिरफ्तार
एंकर- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अपराधों की रोकथाम और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दून पुलिस ने ‘ऑपरेशन नाइट स्ट्राइक’ के तहत देर रात सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में होटल, बार, पब और रेस्टोरेंट में औचक छापेमारी की।
अभियान के दौरान देर रात अनावश्यक रूप से घूम रहे 109 लोगों को पूछताछ और सत्यापन के लिए थाने लाया गया। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 17 लोगों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 83 वाहन चालकों के चालान किए गए और 23 वाहन सीज किए गए। वहीं, नियमों का उल्लंघन करने पर 97 लोगों के पुलिस एक्ट में चालान किए गए।
दून पुलिस ने यह अभियान एसएसपी के निर्देश पर ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत चलाया। इसका उद्देश्य देर रात अनावश्यक रूप से घूमने वालों, हुड़दंग करने वालों और निर्धारित समय के बाद खुले रहने वाले बार व रेस्टोरेंट के विरुद्ध कार्रवाई करना है।