राज्य

उत्तराखंड: देहरादून में शहीदों की स्मृति में विशेष श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड: देहरादून में शहीदों की स्मृति में विशेष श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

देहरादून में उत्तराखंड के वीर शहीदों की स्मृति में विशेष श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में शहीदों और बलिदानियों के परिजनों को मुख्य यजमान बनाया गया है। पितृपक्ष और अनंत चतुर्दशी के अवसर पर आयोजित इस कथा में विभिन्न क्षेत्रों से शहीद परिवार और वीरांगनाएं शामिल हुईं। आयोजक संस्था के अध्यक्ष सुभाष भट्ट ने बताया कि कथा का उद्देश्य शहीदों के बलिदान को याद करने के साथ उनके परिजनों को सम्मान देना है। कार्यक्रम में शामिल वीरांगना संगीता देवी ने कहा कि देश के लिए बलिदान देने वाले जवानों का सम्मान हर नागरिक का कर्तव्य है।

बाइट 1- सुभाष भट्ट, संस्थापक, संस्था के अध्यक्ष

बाइट 2- संगीता देवी, वीरांगना

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।