उत्तराखंड: देहरादून में उत्तराखण्ड सहकारिता शिखर सम्मेलन-2026 का आयोजन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Slug- उत्तराखण्ड सहकारिता शिखर सम्मेलन Category- कृषि, सहकारिता, देहरादून
उत्तराखंड: सहकारिता ग्रामीण विकास और किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम- गणेश जोशी
एंकर- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित उत्तराखण्ड सहकारिता शिखर सम्मेलन-2026 में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मेलन में उन्होंने कहा कि सहकारिता आर्थिक व्यवस्था के साथ-साथ सेवा, स्वावलंबन और ग्रामीण विकास का सशक्त माध्यम है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों, महिलाओं और ग्रामीण क्षेत्रों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सहकारिता को मजबूत कर रही है। कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए मिलेट मिशन को प्राथमिकता दी जा रही है। सहकारिता और कृषि विभाग के माध्यम से किसानों तथा महिला स्वयं सहायता समूहों को जोड़कर मंडुवा की खरीद की जा रही है।
साथ ही जैविक एवं प्राकृतिक खेती, मिलेट्स, ड्रैगन फ्रूट, कीवी और सुगंधित पौधों की खेती को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सहकारिता के जरिए किसानों और महिला समूहों को बाजार से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत की जा सकती है।