उत्तराखंड: देहरादून: मुख्यमंत्री ने किया राज्य आंदोलनकारी रणजीत सिंह वर्मा पर लिखी पुस्तक का विमोचन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- रणजीत सिंह वर्मा पर पुस्तक का विमोचन (देहरादून)
Category- राज्य आंदोलन / साहित्य एवं संस्कृति
उत्तराखंड: देहरादून: मुख्यमंत्री ने किया राज्य आंदोलनकारी रणजीत सिंह वर्मा पर लिखी पुस्तक का विमोचन
एंकर- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के आईआरडीटी सभागार में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी सेनानी और जननायक स्वर्गीय रणजीत सिंह वर्मा के जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया। ‘रणजीत सिंह वर्मा : उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन की निर्णायक लड़ाई के एक जननायक’ नाम से प्रकाशित इस पुस्तक में उनके जीवन, संघर्ष और राज्य निर्माण में योगदान को संकलित किया गया है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय रणजीत सिंह वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि यह पुस्तक उत्तराखंड राज्य आंदोलन के संघर्ष और आंदोलनकारियों के त्याग एवं बलिदान का महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि रणजीत सिंह वर्मा ने विभिन्न संगठनों और आंदोलनकारियों को एक मंच पर लाकर पृथक राज्य की मांग को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान के परिणामस्वरूप 9 नवंबर 2000 को उत्तराखंड देश के 27वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला, वरिष्ठ साहित्यकार गंभीर सिंह पालनी और अजय वर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।