राज्य

उत्तराखंड: देहरादून: सालावाला में 1.81 करोड़ रुपये से बनेंगी सड़कें और नालियां

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड: देहरादून: सालावाला में 1.81 करोड़ रुपये से बनेंगी सड़कें और नालियां

स्लग- सालावाला में विकास कार्यों का शिलान्यास

Category- विकास कार्य / बुनियादी सुविधाएं

उत्तराखंड: देहरादून: सालावाला में 1.81 करोड़ रुपये से बनेंगी सड़कें और नालियां

एंकर- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सालावाला में 1 करोड़ 81 लाख 74 हजार रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वार्ड संख्या 8 स्थित गंगा ग्रीन वैली में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत इन कार्यों की आधारशिला रखी।

इसके तहत क्षेत्र के आंतरिक मार्गों और नालियों का निर्माण एवं सुधारीकरण किया जाएगा। मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के पूरा होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी।

इस दौरान गंगा ग्रीन वैली समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।