राज्य

उत्तराखंड: देहरादून: विकास कार्यों में तेजी लाने के जलागम मंत्री ने दिए निर्देश

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 6 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड: देहरादून: विकास कार्यों में तेजी लाने के जलागम मंत्री ने दिए निर्देश

स्लग- जलागम विभाग की समीक्षा बैठक (देहरादून)

Category- विकास कार्य / विभागीय समीक्षा

उत्तराखंड: देहरादून: विकास कार्यों में तेजी लाने के जलागम मंत्री ने दिए निर्देश

एंकर- जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित जलागम निदेशालय सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। मंत्री ने अधिकारियों को धीमी गति से चल रहे कार्यों पर विशेष ध्यान देते हुए सभी विकास कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और कार्यों की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने नियमित मॉनिटरिंग कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में सचिव दिलीप जावलकर और परियोजना निदेशक कहकशां नसीम सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

उत्तराखंड के जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा ने देहरादून में जलागम निदेशालय के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक बुलाई, जिसमें विभाग द्वारा चल रही विकास योजनाओं और कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई। यह कदम जल प्रबंधन और बुनियादी ढाँचे के क्षेत्र में सुधार के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि जलागम विभाग राज्य की जल सुरक्षा और कृषि विकास में प्रमुख भूमिका निभाता है। इस बैठक से योजनाओं में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे किसानों को बेहतर सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण और जल संसाधन प्रबंधन से लाभ मिलेगा, और आम जनता की जीव

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।