उत्तराखंड: देवप्रयाग संगम में नहाते समय युवक नदी में बहा, तलाश जारी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
उत्तराखंड के टिहरी जनपद के देवप्रयाग संगम तट पर एक बार फिर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां अपने दोस्तों के साथ घूमने आया एक युवक पैर फिसलने से नदी के तेज बहाव में बह गया। जानकारी के अनुसार जयपुर राजस्थान के घटवारडा चंदवाजी निवासी बाइस वर्षीय राघव शर्मा पुत्र मुरारी लाल शर्मा अपने दोस्तों के साथ देवप्रयाग संगम पर स्नान कर रहा था।
इसी दौरान राघव का पैर फिसल गया और वह नदी के तेज तेज धारा में बह गया। युवक को बहता देखकर संगम पर तैनात जल पुलिस के जवान पुष्कर ने तुरंत जान जोखिम में डालकर नदी में छलांग लगा दी लेकिन नदी का तेज बहाव होने के कारण युवक को पकड़ा नही जा सकता और वह गंगा नदी में डूब गया। मामले की जानकारी देते हुए कोतवाल प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि गंगा नदी में डूबे युवक की तलाश के लिए व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।