राज्य

उत्तराखंड: दीपावली और छठ पूजा से पहले रुड़की में गंगनहर के घाटों की होगी सफाई और मरम्मत

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 नवंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड: दीपावली और छठ पूजा से पहले रुड़की में गंगनहर के घाटों की होगी सफाई और मरम्मत

गंगनहर को दशहरे से लेकर दीपावली तक साफ-सफाई के लिए बंद रखा जाता है। इस दौरान उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की ओर से नहर की सफाई कराई जाती है। रुड़की में भी गंगनहर के किनारे कई ऐसे घाट हैं जहां लोग धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ और गंगा आरती में शामिल होते हैं। ऐसे में अब प्रशासन और नगर निगम इन घाटों की साफ-सफाई और मरम्मत करेगा, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

इसके तहत घाटों की सफाई, टूटे हिस्सों की मरम्मत और आसपास की व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा। नगर निगम की ओर से भी घाटों पर साफ-सफाई और जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की बात कही गई है, ताकि श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। मुख्य नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल का कहना है कि सामान्य रूप से घाटों की साफ-सफाई की जाती है लेकिन दीपावली और छठ पूजा पर विशेष अभियान चलाया जाएगा।

बाइट 1- दीपक रामचंद्र शेट, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, रुड़की

बाइट 2- गोपाल राम बिनवाल, मुख्य नगर आयुक्त, रुड़की

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।