उत्तराखंड: दून अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी में अलग-अलग होंगे ब्लड कलेक्शन सेंटर
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- दून अस्पताल में ब्लड कलेक्शन सेंटर
Category- स्वास्थ्य
उत्तराखंड: दून अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी में अलग-अलग होंगे ब्लड कलेक्शन सेंटर
एंकर- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए नई व्यवस्था की जा रही है। अब अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी बिल्डिंग में अलग-अलग ब्लड कलेक्शन सेंटर संचालित करने की योजना है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि दोनों भवनों में ब्लड कलेक्शन की व्यवस्था अलग की जा रही है। इससे मरीजों को जांच के लिए रक्त का नमूना देने में सुविधा मिलेगी और उनका समय भी बचेगा।