देश

‘उत्तराखंड एनईपी कॉन्क्लेव-2026’; शोध कार्यों को बढ़ावा दें विश्वविद्यालय- शिक्षा मंत्री

लेखक: AIR Dehradun अंतिम अपडेट: 23 अगस्त 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
‘उत्तराखंड एनईपी कॉन्क्लेव-2026’; शोध कार्यों को बढ़ावा दें विश्वविद्यालय- शिक्षा मंत्री

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ कौशल, नवाचार और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए विश्वविद्यालयों को जरूरतों के अनुरूप पाठ्यक्रम संचालित करने होंगे।

23 अगस्त 2026, हरिद्धार (रूड़की): उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा है कि नई शिक्षा नीति-2020 के शत-प्रतिशत प्रावधानों को धरातल पर उतारने के लिए सभी विश्वविद्यालयों को स्पष्ट और समयबद्ध रोडमैप तैयार करना होगा।

उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ कौशल, नवाचार और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए विश्वविद्यालयों को जरूरतों के अनुरूप पाठ्यक्रम संचालित करने होंगे। साथ ही, विश्वविद्यालयों में आधुनिक प्रयोगशालाएं और इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित किए जाने चाहिए, ताकि विद्यार्थी इनका अधिक लाभ उठा सकें।

डॉ. रावत ने रुड़की स्थित आईआईटी में आयोजित ‘उत्तराखण्ड एनईपी कॉन्क्लेव-2026’ को संबोधित करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय शोध कार्यों को बढ़ावा दें, जिनका सीधा लाभ राज्य की अर्थव्यवस्था और स्थानीय युवाओं को मिले।

डॉ. रावत ने विश्वविद्यालयों को स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर के उद्योगों के साथ एमओयू कर विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप, इंडस्ट्री विजिट, प्रोजेक्ट वर्क और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्योग जगत की जरूरतों के अनुरूप पाठ्यक्रमों को समय-समय पर अपडेट करने पर भी जोर दिया।

संलग्न: फोटो (कैप्शन_‘उत्तराखण्ड एनईपी कॉन्क्लेव-2026’ को संबोधित करते उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत )

A
AIR Dehradun

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।