उत्तराखंड: गैरसैंण में 27 और 28 अक्टूबर को विधानसभा सत्र
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
टॉप – देहरादून
उत्तराखंड: चुनावी साल में गैरसैंण पर नजरें, विकास और जनअपेक्षाओं की होगी परीक्षा
उत्तराखंड: गैरसैंण में 27 और 28 अक्टूबर को विधानसभा सत्र
एंकर –उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण एक बार फिर सियासी विमर्श के केंद्र में है। गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में 27 और 28 अक्टूबर को विधानसभा सत्र प्रस्तावित है। सत्र को लेकर कैबिनेट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया है।
ऐसे में इस सत्र को पर्वतीय क्षेत्रों के विकास, क्षेत्रीय आकांक्षाओं और विकेंद्रीकृत शासन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। धामी सरकार के मौजूदा कार्यकाल में गैरसैंण में यह छठा विधानसभा सत्र होगा। राज्य आंदोलन के दौरान गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग प्रमुख मुद्दों में रही है।
ऐसे में यहां विधानसभा सत्र का आयोजन राजनीतिक और भावनात्मक, दोनों ही दृष्टि से अहम माना जाता है।
धामी सरकार के कार्यकाल में वर्ष 2023 में गैरसैंण में बजट सत्र, वर्ष 2024 में मानसून सत्र, वर्ष 2025 में बजट और मानसून सत्र और वर्ष 2026 में बजट सत्र आयोजित किया जा चुका है। अब अक्टूबर में प्रस्तावित सत्र के साथ भराड़ीसैंण में विधायी गतिविधियां एक बार फिर आगे बढ़ेंगी।
चुनावी साल में गैरसैंण सत्र सरकार के लिए पर्वतीय क्षेत्रों की जरूरतों, विकास कार्यों और जनसमस्याओं पर चर्चा का अवसर होगा। अब नजरें इस बात पर रहेंगी कि दो दिवसीय सत्र में पहाड़ के मुद्दों को कितनी जगह मिलती है और जनहित से जुड़े कौन से फैसले सामने आते हैं।
बाइट- ऋतु खंडूडी भूषण, अध्यक्ष, विधानसभा
💡 पृष्ठभूमि (Background)
गैरसैंण में 27 और 28 अक्टूबर को होने वाला विधानसभा सत्र, आगामी 2025 के चुनाव से पहले, एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटना है। यह सत्र राजधानी के राजनीतिक मंच पर फिर से प्रकाश डालता है, जहाँ पक्ष-धर्म और नीति-निर्माण के मुद्दे चर्चा के केंद्र में रहेंगे। इस सत्र का महत्व इसलिए है क्योंकि यह चुनावी वर्ष में ग्रीष्मकालीन राजधानी के विकास योजनाओं और जनअपेक्षाओं पर प्रकाश डालता है, जिससे राजनीतिक निर्णय लेने में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ती है। आम जनता के लिए, इस सत्र से नयी नीतियों, विकास परियोजनाओं और चुना