राज्य

उत्तराखंड: गंगोत्री धाम के कपाट 10 नवंबर को शीतकाल के लिए होंगे बंद

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 19 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड:  गंगोत्री धाम के कपाट 10 नवंबर को शीतकाल के लिए होंगे बंद

स्लग- गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि तय

Category- धर्म / पर्यटन

उत्तराखंड: गंगोत्री धाम के कपाट 10 नवंबर को शीतकाल के लिए होंगे बंद

एंकर- उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट आगामी 10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही मां गंगा की ग्रीष्मकालीन यात्रा का समापन हो जाएगा। हालांकि, शीतकाल में भी श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन और आराधना कर सकेंगे। इस दौरान मां गंगा मुखबा स्थित मुखीमठ में विराजमान होंगी, जहां भक्त पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना कर सकेंगे।

हिमालय की इस दिव्य धरा पर कपाट बंद होने की परंपरा प्रकृति के बदलाव के साथ आस्था की निरंतरता का प्रतीक है। श्री पांच मंदिर समिति, गंगोत्री धाम के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल के अनुसार, सनातन परंपरा में मां गंगा को जीवन, आस्था और मोक्ष का प्रतीक माना जाता है। यही वजह है कि गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखती है।

बाइट- धर्मानंद सेमवाल, अध्यक्ष, श्री पांच मंदिर समिति, गंगोत्री धाम

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।