उत्तराखंड: हल्द्वानी में भव्य राम बारात में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- राम बारात
Category- धर्म-संस्कृति
उत्तराखंड: हल्द्वानी में भव्य राम बारात में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
एंकर- उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी में प्रभु श्रीराम की भव्य बारात ने पूरे शहर को राममय कर दिया। जय श्रीराम के जयकारों, आकर्षक धार्मिक झांकियों और पुष्पवर्षा के बीच निकली बारात में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। प्राचीन श्री शिव सेवा समिति की ओर से निकाली गई राम बारात अयोध्यापुरी से जनकपुरी यानी रामलीला मैदान तक पहुंची।
इस दौरान 25 से अधिक स्थानों पर बारात का भव्य स्वागत किया गया। ब्रह्मा-विष्णु-महेश, हनुमान जी, बाबा नीम करौली और खाटू श्याम की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह सामाजिक संगठनों ने श्रद्धालुओं को जलपान और मिष्ठान वितरित किया। रामलीला मैदान पहुंचने पर भी बारात का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत हुआ।
आयोजन ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता का संदेश दिया।
बाइट - श्रद्धालु