उत्तराखंड: हरिद्वार में 2,121 वन्यजीवों का रेस्क्यू, सांप और मगरमच्छ की संख्या सबसे ज्यादा
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
हरिद्वार में वन विभाग ने इस साल आबादी क्षेत्रों में प्रवेश करने वाले अब तक 2200 से ज्यादा वन्यजीवों का रेस्क्यू किया है। विभाग के एक जनवरी से 24 सितंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक, जिले की अलग-अलग वन रेंजों से 2 हजार 121 वन्यजीवों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर छोड़ा गया। इनमें सांप और मगरमच्छ की संख्या सबसे ज्यादा रही।
इसके अलावा कोबरा, वाइपर, धामन, अजगर के साथ गुलदार का भी रेस्क्यू किया गया। वन विभाग के मुताबिक मानसून से पहले वनकर्मियों को विशेष रेस्क्यू ट्रेनिंग दी गई थी और जरूरी सुरक्षा उपकरण भी उपलब्ध कराए गए। विभाग ने लोगों से वन्यजीव दिखाई देने पर खुद उसके पास जाने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना देने की भी अपील की है।
बाइट - शीशपाल सिंह, रेंज अधिकारी, वन विभाग