अपराध

उत्तराखंड: हरिद्वार में भीमगोडा बैराज से छोड़ा गया पानी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 31 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड: हरिद्वार में भीमगोडा बैराज से छोड़ा गया पानी

हरिद्वार में आज सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हरकीपैड़ी के समीप पंडित दीनदयाल पार्किंग के पीछे मुख्य गंगा में स्नान करने पहुंचे 30-35 श्रद्धालु अचानक पानी बढ़ने से टापू पर फंस गए। बताया जा रहा है कि गंगा बंदी के चलते हरकीपैड़ी पर गंगाजल उपलब्ध न होने के कारण श्रद्धालु मुख्य गंगा में स्नान करने पहुंचे थे।

इसी दौरान यूपी सिंचाई विभाग ने भीमगोड़ा बैराज से अचानक पानी छोड़ दिया, जिस कारण गंगा का जलस्तर बढ़ गया और श्रद्धालु टापू पर ही फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में एसडीआरएफ, जल पुलिस व पीएसी की फ्लड कंपनी के जवान मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीमों ने राफ्ट की मदद से सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित गंगा से बाहर निकाल लिया।

हरिद्वार की जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत के अनुसार, सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पानी छोड़े जाने से पहले सायरन बजाया गया था।

बाइट- मीरा रावत, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, हरिद्वार

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।