राज्य

उत्तराखंड: हरिद्वार में होटल अशोका पर GST विभाग की छापेमारी

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 30 सितंबर 2026 👁️ 1 बार पढ़ा गया
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड: हरिद्वार में होटल अशोका पर GST विभाग की छापेमारी

उत्तराखंज के हरिद्वार जिले में पूर्व मेयर अनीता शर्मा के पति अशोक शर्मा के होटल अशोका पर जीएसटी विभाग की टीम ने छापेमारी की। मंगलवार को हुई इस कार्रवाई के दौरान विभाग को होटल निर्माण से जुड़ी करीब 20 लाख रुपये की इनपुट टैक्स क्रेडिट के मामले की जानकारी मिली। विभाग ने इस आईटीसी को पात्र नहीं माना है।

जीएसटी विभाग की टीम ने होटल अशोका में जांच के दौरान करीब 20 लाख रुपये की इनपुट टैक्स क्रेडिट से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। विभाग के मुताबिक, यह आईटीसी पात्र नहीं थी। कार्रवाई के दौरान टीम ने होटल से दो पेटी दस्तावेज जांच के लिए जब्त किए हैं। सहायक आयुक्त राज्य कर राजीव तिवारी के अनुसार, होटल मालिक अशोक शर्मा ने 20 लाख रुपये की आईटीसी की राशि विभाग के पास जमा करा दी है।

अब जब्त किए गए दस्तावेजों की गहन जांच की जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बाइट - राजीव तिवारी, असिस्टेंट कमिश्नर, जीएसटी विभाग

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।