देश

उत्तराखंड: हरिद्वार में जल्द दौड़ेंगी 37 ई-बसें, परिवहन विभाग ने शुरू किया रूट सर्वे

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 1 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड: हरिद्वार में जल्द दौड़ेंगी 37 ई-बसें, परिवहन विभाग ने शुरू किया रूट सर्वे

Slug- हरिद्वार सिटी बस सेवा Category- परिवहन, विकास, हरिद्वार

उत्तराखंड: हरिद्वार में जल्द दौड़ेंगी 37 ई-बसें, परिवहन विभाग ने शुरू किया रूट सर्वे

एंकर- उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में करीब 35 साल बाद एक बार फिर सिटी बस सेवा शुरू करने की तैयारी है। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत जिले को 37 इलेक्ट्रिक बसें आवंटित की गई हैं। परिवहन विभाग ने बसों के रूट, स्टॉपेज और चार्जिंग प्वाइंट को लेकर सर्वे शुरू कर दिया है। प्रस्तावित रूट के मुताबिक सप्तऋषि से बसें शुरू होकर शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरते हुए लालढांग, बहादराबाद स्थित पतंजलि योगपीठ और रोशनाबाद मुख्यालय तक जाएंगी।

खास बात ये है कि यात्रियों को एसी इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि सिटी बस सेवा शुरू होने से सार्वजनिक परिवहन बेहतर होगा और छोटे सवारी वाहनों की मनमानी पर भी अंकुश लगेगा।

बाइट- निखिल शर्मा, एआरटीओ, हरिद्वार

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।