राज्य

उत्तराखंड: हरिद्वार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनसुनवाई का कार्यक्रम का आयोजन

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड: हरिद्वार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनसुनवाई का कार्यक्रम का आयोजन

हरिद्वार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई में भूमि विवाद, अतिक्रमण, जलभराव, पेयजल, राशन कार्ड और बिजली-सड़क से जुड़ी कुल 65 शिकायतें पहुंचीं, जिनमें से 32 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया, जबकि बाकी शिकायतों को तय सीमा के भीतर हल करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंप दिया।

वहीं सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने 36 दिन से अधिक समय से लंबित पड़े मामलों पर सख्त रुख अपनाया और अधिकारियों को बिना किसी देरी के शिकायतों का समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ किया कि अधिकारी सिर्फ कागजी कार्रवाई न करें, बल्कि जरूरत पड़ने पर खुद मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करें और सीधे शिकायतकर्ता से बात करें।

बाइट - मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी, हरिद्वार

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।