राज्य

उत्तराखंड: हरिद्वार जिले में वार्षिक रखरखाव के लिए बंद हुई गंगनहर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 21 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड: हरिद्वार जिले में वार्षिक रखरखाव के लिए बंद हुई गंगनहर

स्लग- गंगनहर वार्षिक बंदी

Category- सिंचाई / जनसुविधा

उत्तराखंड: हरिद्वार जिले में वार्षिक रखरखाव के लिए बंद हुई गंगनहर

एंकर- उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से कानपुर तक जाने वाली उत्तरी गंगनहर को वार्षिक रखरखाव के लिए बंद कर दिया गया है। दशहरे पर मध्यरात्रि से उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने हरिद्वार के भीमगोड़ा बैराज से गंगनहर में पानी की आपूर्ति रोक दी है। हर साल दशहरे से छोटी दीपावली तक नहर की सफाई और मरम्मत के लिए इसे बंद किया जाता है।

गंगनहर बंद होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में सिंचाई और दिल्ली-एनसीआर में पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है। इस दौरान नहर की सफाई, चैनल गेट की मरम्मत और आगामी अर्धकुंभ के लिए गंगनहर पर बनाए जा रहे घाटों के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के एसडीओ भारत भूषण ने बताया कि 7 नवंबर की रात गंगनहर में दोबारा पानी छोड़ दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं के स्नान के लिए पर्याप्त जल छोड़ा गया है।

बाइट- भारत भूषण, एसडीओ, उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।