उत्तराखंड: हरिद्वार में पीएनजी नेटवर्क का होगा विस्तार
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
धर्मनगरी हरिद्वार में प्रदेश सरकार पाइपलाइन से मिलने वाली प्राकृतिक गैस यानी पीएनजी को बढ़ावा दे रही है। धर्मनगरी हरिद्वार में कुंभ क्षेत्र समेत अन्य इलाकों में गैस पाइपलाइन का नेटवर्क बढ़ाने के लिए प्रशासन युद्ध स्तर पर काम कर रहा है। ताकि घरों और संस्थानों तक गैस की निर्बाध आपूर्ति बनी रहे और लोगों की सिलेंडर पर निर्भरता कम हो।
हरिद्वार में गैस पाइपलाइन का प्रदेश का सबसे बड़ा नेटवर्क है। भारत पेट्रोलियम और गेल इंडिया की साझेदारी वाली कंपनी हरिद्वार नेचुरल गैस शहर में अंडरग्राउंड पाइपलाइन नेटवर्क का विस्तार कर रही है। कंपनी के पास घरेलू और व्यावसायिक मिलाकर 24 हजार से ज्यादा कनेक्शन हैं, जबकि चालू वर्ष में करीब 10 हजार नए उपभोक्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
सरकार और गैस कंपनी में इस अभियान से उपभोक्ताओं को भी राहत मिलने की उम्मीद है। पाइपलाइन के जरिए घर तक पहुंचने वाली गैस से सिलेंडर बुक कराने और उसके पहुंचने का इंतजार करने की जरूरत नहीं रहती। मौजूदा उपभोक्ताओं का कहना है कि पीएनजी से खाना पकाना आसान है और खर्च के लिहाज से भी यह सुविधाजनक विकल्प है।
बाइट 1- मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी, हरिद्वार
बाइट 2- विवेक वोहरा, सीईओ, एचएनजी
बाइट 3- रिंकी त्रिपाठी, पीएनजी उपभोक्ता
💡 पृष्ठभूमि (Background)
यह खबर उत्तराखंड सरकार के हरिद्वार में प्राकृतिक गैस (पीएनजी) नेटवर्क के विस्तार के बारे में है। सरकार ने पाइपलाइन से मिलने वाली गैस को बढ़ावा देकर कुंभ क्षेत्र और अन्य इलाकों में गैस की पहुँच बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह कदम महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे हरिद्वार का सबसे बड़ा गैस नेटवर्क और भी सुदृढ़ होगा और घरों व संस्थानों को निरंतर गैस आपूर्ति मिलेगी। आम जनता पर इसका असर सकारात्मक होगा: सिलेंडर पर निर्भरता घटेगी, ऊर्जा लागत कम होगी और पर्यावरणीय प्रदूषण में भी कमी आएगी।