राज्य

उत्तराखंड: हरिद्वार: सिडकुल में बनेगा 50 सीटों वाला ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 19 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड:  हरिद्वार: सिडकुल में बनेगा 50 सीटों वाला ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज

स्लग- हरिद्वार में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज

Category- स्वास्थ्य / चिकित्सा शिक्षा

उत्तराखंड: हरिद्वार: सिडकुल में बनेगा 50 सीटों वाला ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज

एंकर- उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ने जा रही है। सिडकुल में निर्माणाधीन ईएसआईसी अस्पताल के साथ अब मेडिकल कॉलेज भी बनाया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने अस्पताल के पास करीब साढ़े 12 एकड़ भूमि आवंटित कर दी है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय से 50 सीटों वाले मेडिकल कॉलेज को स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

वहीं, कर्मचारी राज्य बीमा निगम से जुड़े श्रमिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब 300 करोड़ रुपये की लागत से 300 बेड का आधुनिक अस्पताल तैयार किया जा रहा है। अस्पताल का लाभ जनवरी से लोगों को मिलना शुरू होने की उम्मीद है। मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के शुरू होने से हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

साथ ही, औद्योगिक क्षेत्र के रूप में पहचान रखने वाले हरिद्वार को मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्र में भी नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

बाइट- मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी, हरिद्वार

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।