राज्य

उत्तराखंड के जौनसार बावर के कई क्षेत्रों में आज और कल रात मनाया जाएगा जागरा महोत्सव

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 26 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड के जौनसार बावर के कई क्षेत्रों में आज और कल रात मनाया जाएगा जागरा महोत्सव

अगस्त 14, शिमला (हिमाचल प्रदेश): प्रदेश के शिमला और सिरमौर जिले के अलावा साथ लगते उत्तराखंड के जौनसार बावर के कई क्षेत्रों में आज और कल रात जागरा महोत्सव मनाया जाएगा। पहले दिन आज शिव रूपी महासू देवता के मन्दिरों में जागरण महोत्सव का आयोजन होगा जबकि कल विष्णु रूप में देवता बनाड के जागरे का आयोजन किया जाएगा।

इन क्षेत्रों में स्थानीय इष्ट देवों के पूजन को लेकर यह एक विशेष अवसर रहता है जब लोग पूजा-अर्चना के साथ रात के समय हाथों में मशाल लेकर देवता का अभिनंदन करते हैं। जागरे में विशेष रूप से लकड़ी की बिंडाली यानी मशाल जलाकर लोग पारंपरिक लोकगीत और नृत्य के साथ रात्रि पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

मान्यता के अनुसार क्षेत्र में नकारात्मकता को दूर करने के लिए देव पूजा अर्चना में रात्रि जागरण किया जाता है।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।