उत्तराखंड: जिलों में कैबिनेट बैठक कराने की पहल का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया समर्थन
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- कैबिनेट बैठक- हरिद्वार
Category- राजनीति / शासन-प्रशासन
उत्तराखंड: जिलों में कैबिनेट बैठक कराने की पहल का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया समर्थन
एंकर-उत्तराखंड में प्रदेश सरकार कैबिनेट बैठकें राजधानी देहरादून से बाहर अलग-अलग जिलों में आयोजित कर रही है। इसी क्रम में चंपावत जिले के बनबसा में पिछली कैबिनेट बैठक हुई थी, जबकि अगली बैठक कल हरिद्वार में प्रस्तावित है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस पहल को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि जिलों में कैबिनेट बैठकें होने से स्थानीय समस्याओं और क्षेत्रीय जरूरतों को सीधे सरकार के सामने रखने का अवसर मिलता है।
उन्होंने कहा कि कैबिनेट के फैसलों से संबंधित क्षेत्रों में विकास को लेकर सकारात्मक संदेश जाता है। उनके मुताबिक, यह पहल शासन को प्रदेश के दूरस्थ इलाकों तक पहुंचाने और क्षेत्रीय मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने में सहायक है।
बाइट- महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा