उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना मन की बात का 138वां संस्करण
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
Slug- मन की बात कार्यक्रम
Category- Politics, Dehradun, Mann Ki Baat
उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना मन की बात का 138वां संस्करण
एंकर- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विजय कॉलोनी स्थित बूथ संख्या 90 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 138वां संस्करण पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ सुना। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मन की बात का प्रत्येक एपिसोड लोगों को सामाजिक कार्यों और जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, नशामुक्त समाज, पौष्टिक आहार और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर संदेश दिया। उन्होंने मोरिंगा और मिलेट्स जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों के लाभों का उल्लेख करते हुए पारंपरिक और पौष्टिक खान-पान अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम में उत्तराखंड का भी विशेष उल्लेख किया गया। प्रधानमंत्री ने चमोली जिले के माणा गांव से जनगणना की शुरुआत और उत्तरकाशी के बगोरी गांव के एक होम-स्टे संचालक द्वारा डिजिटल माध्यम से जनगणना में भागीदारी की सराहना की। साथ ही, उन्होंने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व और त्योहारों के दौरान ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
मंत्री गणेश जोशी ने लोगों से ‘मन की बात’ कार्यक्रम को नियमित रूप से सुनने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा के मंडल पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
बाइट- गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री
कैप्शन- देहरादून में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 138वां संस्करण।