राज्य

उत्तराखंड: कालिंदी ट्रैक पर 18 ट्रैकरों के फंसे होने की सूचना, सभी बेस कैंप में सुरक्षित

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 28 सितंबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड: कालिंदी ट्रैक पर 18 ट्रैकरों के फंसे होने की सूचना, सभी बेस कैंप में सुरक्षित

Slug- कालिंदी ट्रैक रेस्क्यू-AV

Category- Weather, Rescue, Trekking, Uttarkashi

उत्तराखंड: कालिंदी ट्रैक पर 18 ट्रैकरों के फंसे होने की सूचना, सभी बेस कैंप में सुरक्षित

एंकर- उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र में लगातार बारिश और बर्फबारी के बीच कालिंदी ट्रैक पर 18 ट्रैकरों के फंसे होने की सूचना से प्रशासन अलर्ट मोड पर है। हालांकि जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सभी ट्रैकरों के बेस कैंप में सुरक्षित होने की पुष्टि की है। मौसम साफ होने के बाद हेलीकॉप्टर से हवाई रेकी कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने की तैयारी की जा रही है।

पिछले करीब 36 घंटे से जिले के निचले इलाकों में बारिश और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। प्रशासन के मुताबिक वन विभाग ने सैटेलाइट फोन के जरिए ट्रैकरों को मौसम की जानकारी और अलर्ट दिया था। आईटीबीपी, निम, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वन विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग की संयुक्त टीम रेस्क्यू के लिए तैयार है।

करीब 5,950 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कालिंदी ट्रैक कठिन ग्लेशियर मार्ग है। खराब मौसम को देखते हुए गंगोत्री क्षेत्र समेत ऊंचाई वाले ट्रैक पर ट्रैकिंग गतिविधियों पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। ट्रैकिंग एजेंसियों को नए दलों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में नहीं भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

कैप्शन- उत्तरकाशी के कालिंदी ट्रैक पर 18 ट्रैकरों के फंसे होने की सूचना, सभी बेस कैंप में सुरक्षित।

💡 पृष्ठभूमि (Background)

कालींदी ट्रैक पर 18 ट्रैकरों के फंसे होने की सूचना से उत्तराखंड प्रशासन अलर्ट मोड पर है। यह घटना उच्च हिमालयी क्षेत्र में लगातार बारिश और बर्फबारी के बीच हुई है, जिससे ट्रैकरों के लिए मार्ग असुरक्षित हो गया। यह खबर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पर्वतीय ट्रेकिंग में मौसम के प्रभाव को दर्शाती है और बचाव कार्यों की तात्कालिकता को रेखांकित करती है। आम जनता पर इसका असर यह है कि पर्वतीय पर्यटन पर असर पड़ सकता है, ट्रेकिंग गाइडों और साहसिक यात्रियों को मौसम पूर्वानुमान और सुरक्षा उपायों पर अधिक सतर्क रहने क

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।