उत्तराखंड: कपाट बंद होने से पहले हेमकुंड साहिब में उमड़ रहा श्रद्धालुओं का सैलाब
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
चमोली स्थित सिखों के प्रसिद्ध तीर्थ धाम हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्टूबर को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने में दो दिन शेष हैं, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अनुसार इस वर्ष अब तक 3 लाख 70 हजार से अधिक श्रद्धालु हेमकुंड साहिब में मत्था टेक चुके हैं।
गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि इस वर्ष बारिश अधिक होने के बावजूद यात्रा सुचारू रही और एक दिन के लिए भी बाधित नहीं हुई। उन्होंने कहा कि अब तक 3 लाख 70 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं, जो पिछले वर्षों की तुलना में अधिक हैं। 10 अक्टूबर को धार्मिक परंपराओं और अरदास के बाद हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
बाइट 1- अमनदीप, श्रद्धालु
बाइट 2- नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा, अध्यक्ष, गुरुद्वारा प्रबंधन समिति