अपराध

उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में पुलिस जवानों के लिए विशेष दंत स्वास्थ्य शिविर

लेखक: Maroof Ahmed Khan अंतिम अपडेट: 29 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में पुलिस जवानों के लिए विशेष दंत स्वास्थ्य शिविर

स्लग- केदारनाथ में दंत स्वास्थ्य शिविर

Category- स्वास्थ्य / पुलिस

उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में पुलिस जवानों के लिए विशेष दंत स्वास्थ्य शिविर

एंकर- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ धाम में विषम मौसम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विशेष दंत स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक लोकजीत सिंह के प्रयासों से डेंटारा.इन क्लीनिक, देहरादून और आदित्य रामदास फाउंडेशन की संस्थापक एवं निदेशक डॉ.

रतिका सोलंकी ने शिविर में पुलिस अधिकारियों और जवानों का स्वास्थ्य एवं दंत परीक्षण किया। शिविर में जवानों को दांतों की देखभाल और मौखिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से बचाव के लिए आवश्यक परामर्श दिया गया। साथ ही दांतों की सामान्य समस्याओं का उपचार कर ओरल केयर किट भी वितरित की गईं। कठिन परिस्थितियों में सेवाएं दे रहे पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए यह पहल की गई।

M
Maroof Ahmed Khan

Maroof Ahmed Khan वॉयस ऑफ क्रांति के संस्थापक एवं प्रधान संपादक हैं। वे जनसरोकार, निष्पक्ष रिपोर्टिंग और जनता की आवाज़ को प्रमुखता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।