उत्तराखंड:केदारताल में सात ट्रैकर्स और एक गाइड की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई रेकी
ताज़ा खबरों से अपडेट रहने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin करें →
स्लग- केदारताल में लापता ट्रैकर्स की तलाश
Category- आपदा / सर्च एवं रेस्क्यू
उत्तराखंड: उत्तरकाशी: केदारताल में सात ट्रैकर्स और एक गाइड की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई रेकी
एंकर- उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के केदारताल क्षेत्र में लापता सात ट्रैकर्स और एक गाइड की तलाश के लिए एसडीआरएफ का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी है। अत्यधिक बर्फबारी और विषम परिस्थितियों के चलते अभियान में कठिनाइयां आ रही हैं। इसी को देखते हुए हेलीकॉप्टर के माध्यम से क्षेत्र की दो बार हवाई रेकी की गई।
इस दौरान लापता ट्रैकर्स या उनके टेंट के कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिले। एसडीआरएफ के दो जवान हेड कांस्टेबल रवि चौहान और कांस्टेबल दीपक पंत ने हवाई रेकी में हिस्सा लिया। वहीं अभियान को आगे बढ़ाने के लिए अतिरिक्त टीम आवश्यक रेस्क्यू और पर्वतारोहण उपकरणों के साथ रवाना की गई है। एसडीआरएफ संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय कर आगे की कार्ययोजना तैयार कर रही है।