अपराध

उत्तराखंड के कोटद्वार में गाड़ियां बहीं, हरिद्वार में ओले गिरे:लखनऊ में बाढ़, 40 हजार से ज्यादा घरों में पानी; बिहार के 6 जिलों में बारिश

लेखक: JKS News Desk अंतिम अपडेट: 10 अक्टूबर 2026
प्रकाशक: वॉयस ऑफ क्रांति
उत्तराखंड के कोटद्वार में गाड़ियां बहीं, हरिद्वार में ओले गिरे:लखनऊ में बाढ़, 40 हजार से ज्यादा घरों में पानी; बिहार के 6 जिलों में बारिश

देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में शुक्रवार को रुक-रुककर बारिश हुई। छह जिलों में बड़े-बड़े ओले भी गिरे। पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार में तेज बारिश के कारण सड़कों पर खड़ी स्कूटी और बाइक समेत कई गाड़ियां पानी के तेज बहाव में बह गईं। हरिद्वार में ओले गिरने से कई गाड़ियों के शीशे टूट गए।

वहीं, रामनगर में पर्यटकों की चलती इलेक्ट्रिक कार पर पेड़ गिर गया। चमोली में बद्रीनाथ हाईवे और पिथौरागढ़ में आदि कैलाश मार्ग समेत कई सड़कों पर मलबा और पेड़ गिरने से आवाजाही प्रभावित हुई। जोशीमठ में बारिश का पानी और मलबा घरों में घुस गया। इधर, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर लगातार 12वें दिन बढ़ रहा है।

40 हजार से ज्यादा घर आधे से अधिक पानी में डूब चुके हैं और 3 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। फैजुल्लागंज की सड़कों पर नावें चल रही हैं। गोंडा के आठ गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है और 7 हजार से ज्यादा लोग फंसे हैं। लखीमपुर खीरी में शारदा नदी के कटाव से 13 घर और चार मंदिर नदी में समा चुके हैं।

बिहार में बेतिया, खगड़िया, मधुबनी, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुजफ्फरपुर में शनिवार सुबह से बारिश हो रही है। पटना में काले बादल छाए हैं और तेज हवा चल रही है। दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सीतामढ़ी और वैशाली में आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, शुक्रवार को भागलपुर के नवगछिया स्थित राघोपुर के पास गंगा नदी में कटाव से कई घर नदी में समा गए।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें राज्यों के मौसम की खबर यूपी: 30 जिलों में बारिश का अलर्ट, लखनऊ में 40 हजार घर डूबे उत्तर प्रदेश में बाढ़ से हालात बिगड़े हुए हैं। लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर लगातार 12वें दिन बढ़ रहा है। यहां 40 हजार से ज्यादा घर आधे से अधिक पानी में डूब चुके हैं और 3 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं।

फैजुल्लागंज की गलियों में गले तक पानी भरा है और सड़कों पर नावें चल रही हैं। गोंडा के 8 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है, जबकि लखीमपुर खीरी में शारदा नदी के कटाव से 13 घर और 4 मंदिर नदी में समा चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 5 जिलों में बारिश का अलर्ट, कल से दिन में बढ़ेगी ठंडक राजस्थान में आज पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है।

बीका

📡 स्रोत: Dainik Bhaskar

📰 पूरी खबर पढ़ें (Dainik Bhaskar पर जाएं)

🎙️ वॉयस ऑफ क्रांति का मत

बारिश के इस दौर में जब प्रकृति की अनिश्चितता ने गाड़ियों को बहा दिया और घरों को डुबोया, हमें याद रखना चाहिए कि आपदा के समय सहारा देना ही हमारी वास्तविक शक्ति है। पड़ोसी की मदद, जल निकासी में सहयोग, और आपातकालीन योजनाओं का पालन करके हम मिलकर नुकसान घटा सकते हैं। सहानुभूति और एकजुटता से हम हर तूफान का सामना कर सकते हैं, और भविष्य में भी ऐसी आपदाओं को कम कर सकते हैं।

J
JKS News Desk

वॉयस ऑफ क्रांति की संपादकीय टीम आपके लिए भोपाल, मध्यप्रदेश और देश की सटीक और विश्वसनीय समाचार प्रस्तुत करती है।